Sunday, 17 May 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में प्रॉपर्टी डीलर किया सुसाइड; भाई को वीडियो सेंड कर कहा- अगले जन्म मुझे यही परिवार मिले
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में प्रॉपर्टी डीलर ने नहर में कूद के आत्महत्या कर ली है। दरअसल, प्रॉपर्टी कारोबारी ने नीलों पुल से सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले कारोबारी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का जिक्र किया है। जानकारी के अनुसार, वह 15 मई को खाना खाने के बाद दुकान के लिए निकाला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।
कुछ देर बाद उसके नंबर से बड़े भाई के वॉट्सऐप पर दो वीडियो भेजे थे। जिससे परिवार को पता चला। नहर में कूदने के बाद कारोबारी लापता हो गया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी। इसके बाद
पुलिस (Police)
ने गांव गुरथली में आज सरहिंद नहर से उसका शव बरामद कर लिया है।
suicide[/caption]
वीडियो में प्रॉपर्टी डीलर ने क्या कहा?
नहर में कूदने से ऐन पहले प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार ने वीडियो में रिकॉर्ड किया, जिसमें रोते हुए कहा- जय माता दी। मैं अमित कुमार। आज एक दुख सह नहीं पाया मेरे बड़े भाई की आंखों में आंसू। वह भगवान जैसा बंदा है, जो सबकी फिक्र करता है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा आज मैं अंदर से टूट गया। इसके पीछे के कारण हैं दीपक गोयल, जो हमारे फूफा का लड़का है, हमारे साथ काम करता है। हमने कभी कोई भेदभाव नहीं रखा। एक पंचकूला से गोलू, गोलू की फैमिली और उन्होंने प्रेशराइज करके मुझे इस काम के लिए मजबूर किया। 25-27 सालों से मेहनत करते आ रहे हैं। [caption id="attachment_44342" align="aligncenter" width="800"]
suicide[/caption]