Sunday, 19 October 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में रिएल एस्टेट कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कालोनाइजर और रियल एस्टेट कारोबारी के घर पर 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाशों ने घर में एक पर्ची फेंक कर भाग गए। पर्ची पर कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ था। कारोबारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक पंजाब
(Punjab)
के लुधियाना (Ludhiana) में बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट (Real Estate) कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी गैंग (Kaushal Chaudhari Gang) और 5 करोड़ लिखा हुआ है। कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
[caption id="attachment_89652" align="aligncenter" width="1200"]
Nandlal Ludhiana[/caption]
bribe[/caption]
Gangster Kaushal Chaudhari[/caption]
Nandlal Ludhiana[/caption]
सेना से रिटायर होकर रियल एस्टेट का काम
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है। कारोबारी नंदलाल ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग करने के बाद एक पर्ची छोड़ा है। [caption id="attachment_41319" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]
बाइक पर आए बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 3 बजे की है। बदमाश बाइक पर सवार थे और लोहारा पुल की दिशा से आए थे। फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले। कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली। जिस पर 5 करोड़ लिखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
सूचना पाकर सभी सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नंदलाल ने कहा कि 15 गोलियों के खोल मौके से मिले हैं। 1 जिंदा कारतूस मिला है। मेरा कैलाश चौधरी से कोई नाता नहीं है। मैं खुद देश की सेवा करने वाला व्यक्ति हूं। मैंने पुलिस को सुरक्षा के लिए कहा है। पुलिस से कहा कि जब तक मामला गरमाया है तब तक सुरक्षा की जाए।ताबड़तोड़ फायरिंग से शीशें टूटे
बदमाशों द्वारा तड़के की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से नंदलाल के घर की खिड़कियों के सारे शीशे टूट गए हैं। नंदलाल ने बताया कि वारदात के समय वह अपने रिश्तेदार के साथ घर पर था। परिवार राजस्थान दीपावली के कारण गया हुआ है। गोलियां लगने से घर के बाहर शीशे टूटे हैं। [caption id="attachment_89651" align="aligncenter" width="1200"]
Gangster Kaushal Chaudhari[/caption]