ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 01 July 2026

Punjab News: पंजाब में यूरिया घोटाले पर बड़ा एक्शन, सब्सिडी वाली खाद के दुरुपयोग मामले में कई अधिकारियों पर FIR

Punjab Urea Scam
Punjab Urea Scam
डेली संवाद, खन्ना/लुधियाना। Punjab News: पंजाब में कृषि उपयोग के लिए सब्सिडी पर मिलने वाले नीम-कोटेड यूरिया के कथित दुरुपयोग के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर खन्ना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर दर्ज इस FIR में खन्ना कैटल फीड प्लांट के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह भदौड़ सहित कई अधिकारियों और यूरिया आपूर्ति से जुड़ी कंपनियों के मालिकों को नामजद किया गया है। यह मामला खन्ना के सिटी थाना-2 में कृषि विकास अधिकारी गुरप्रीत कौर के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। एफआईआर में खन्ना कैटल फीड प्लांट के अधिकारियों के अलावा गिद्दड़बाहा स्थित एक कंपनी के मालिक और नई दिल्ली की मैसर्स मनीषा ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है और जांच के दौरान अन्य जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित पक्षों के नाम भी सामने आ सकते हैं। [caption id="attachment_22460" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Urea Scam Punjab Urea Scam[/caption]

छापेमारी कर यूरिया के नमूने एकत्र किए

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि औद्योगिक उपयोग के लिए निर्धारित टेक्निकल ग्रेड यूरिया की जगह कृषि क्षेत्र के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध नीम-कोटेड यूरिया का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि इस सब्सिडी वाले यूरिया का उपयोग औद्योगिक उद्देश्यों के लिए कर सरकारी अनुदान का गलत फायदा उठाया गया, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इससे पहले कृषि विभाग की टीम ने खन्ना कैटल फीड प्लांट में छापेमारी कर यूरिया के नमूने एकत्र किए थे। जांच के दौरान यह सामने आया कि टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बैगों में कृषि उपयोग वाला नीम-कोटेड यूरिया भरा गया था। मामले की विभागीय जांच में प्लांट के जनरल मैनेजर, मैनेजर (एएच), क्वालिटी इंचार्ज, डिप्टी मैनेजर (खरीद एवं स्टोर) और वरिष्ठ सहायक (खरीद प्रभारी) सहित कई अधिकारियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट जारी की जा चुकी है। अब पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।