Tuesday, 08 September 2026
पंजाब
Punjab News: ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने 40 हजार लेते दबोचा
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में तैनात ASI जिंदर लाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी ASI के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने लगाया ट्रैप
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ब्यूरो को ASI जिंदर लाल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद अधिकारियों ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की।
विजिलेंस टीम ने आरोपी ASI को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

SSP विजिलेंस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
विजिलेंस के SSP वरिंदर बराड़ ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुख्ता शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया गया था। कार्रवाई के दौरान ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और रिश्वत के इस मामले में अन्य पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
क्या थाने के और मुलाजिम भी शामिल?
विजिलेंस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित रिश्वतखोरी का यह मामला सिर्फ ASI जिंदर लाल तक सीमित था या इसमें थाने के अन्य पुलिस मुलाजिम भी शामिल हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विजिलेंस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा सकती है।