Wednesday, 18 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब को बागवानी क्षेत्र में मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन: मोहिंदर भगत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब लगभग 1300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ बागवानी क्षेत्र में बड़ी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं नए निर्यात अवसरों के लिए भी रास्ता साफ होगा।
आज यहां जारी प्रेस ब्यान में मंत्री (
Mohinder Bhagat
) ने महाराष्ट्र के नासिक में सहियाद्री किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के हालिया दौरे के नतीजों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब महाराष्ट्र बागवानी मॉडल के सफल अभ्यासों को अपनाएगा ताकि राज्य के किसान संगठित खेती, प्रोसेसिंग और बेहतर मार्केट लिंकेज के माध्यम से अधिक मुनाफा कमा सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण और संस्थागत सहायता के जरिए पंजाब में किसान उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को मजबूत करने के लिए सहियाद्री के साथ समझौते भी हस्ताक्षर किये गये हैं।