Sunday, 26 April 2026
पंजाब
Punjab News: खुद को डॉक्टर बता युवती से रेप, IT कंपनी में जॉब करती पीड़िता; वीडियो बना ब्लैकमेल किया
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: चंडीगढ़ (Chandigarh) से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, चंडीगढ़ में एक युवक ने खुद को MMBS डॉक्टर बताकर 25 वर्षीय युवती से रेप किया। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लड़की ने बताया कि आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया। उसने कहा कि वह यूके जाने की तैयारी कर रहा है और अपने दस्तावेज तैयार कर रहा है।
आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके साथ विदेश में बेहतर नौकरी दिला देगा। जिससे वह उसके जाल में फंस गई। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसका एक 25 मिनट का वीडियो बना लिया था। जिससे के बाद से वह उसे ब्लैकमेल करता रहा और वायरल करने की धमकी दी। कई बार होटलों में बुलाकर गलत काम किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो 10वीं पास निकला। जबकि पीड़िता IT कंपनी में काम करती है।
[caption id="attachment_93514" align="aligncenter" width="1200"]
Social Media[/caption]
mms[/caption]
Social Media[/caption]
सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। शुरुआत में आरोपी ने खुद को एक पढ़ा-लिखा और प्रोफेशनल व्यक्ति बताते हुए विश्वास जीतने की कोशिश की। उसने दावा किया कि वह डॉक्टर है और जल्द ही यूके जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह अपने दस्तावेज भी तैयार कर रहा है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसके लिए भी विदेश में अच्छी नौकरी का इंतजाम कर सकता है। इसी झांसे में आकर पीड़िता उसके संपर्क में आती गई और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती चली गई। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से भरोसा कायम किया और फिर उसे मिलने के लिए तैयार कर लिया। [caption id="attachment_26354" align="aligncenter" width="800"]
mms[/caption]