Sunday, 24 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब मंडी बोर्ड सचिव ने पंजाब में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
डेली संवाद, चंडीगढ़/संगरूर।
Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने आज
संगरूर (Sangrur)
जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
Punjab Mandi Board Secretary inspected the ongoing development works in Sangrur[/caption]
ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर उनके साथ पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री दलवीर सिंह ढिल्लों, धूरी की मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री राजवंत सिंह घुल्ली, पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य इंजीनियर श्री गुरिंदर सिंह चीमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
अपने दौरे के दौरान उन्होंने धूरी में नए उपमंडल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण कार्य, विभिन्न लिंक सड़कों और गांव सत्ताेज में अनाज मंडी के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया।AI तकनीक के इस्तेमाल पर बल दिया
उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने सार्वजनिक धन के सर्वोत्तम उपयोग के लिए ग्रामीण सड़कों के ज़रूरत-आधारित निर्माण हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के इस्तेमाल पर बल दिया है। पूरे राज्य में किए गए स्मार्ट रोड सर्वेक्षण के ज़रिए तकनीक का इस्तेमाल कर शिक्षा, पुलिसिंग और कृषि जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाया गया है और ₹383 करोड़ की बचत हुई है। मुख्यमंत्री ने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को सभी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण सड़कों को मज़बूत और उन्नत करने की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। सड़क निर्माण की रणनीति सावधानीपूर्वक बनाई गई है, जिसमें उन सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनकी पिछले छह वर्षों से मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। [caption id="attachment_82736" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Mandi Board Secretary inspected the ongoing development works in Sangrur[/caption]