Monday, 20 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: मान सरकार का महिलाओं को बड़ी सौगात, मिलेंगा मुफ्त बस सफर का लाभ
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने तथा उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठा रही है।
Dr. Baljit Kaur[/caption]
सुविधा प्रदान करने पर 298 करोड़ रुपये खर्च
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा प्रदान करने पर 298 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं हर महीने लगभग 1.20 करोड़ मुफ्त बस यात्राओं का लाभ उठा रही हैं, जो इस प्रमुख जनकल्याणकारी योजना की व्यापक सफलता और लोकप्रियता का प्रमाण है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना से महिलाओं पर आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली लाखों महिला यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सस्ता और सुगम बनाकर इस पहल ने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया है, जिससे वे नए रोजगार के अवसर तलाशने और पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी करने में सक्षम हुई हैं। [caption id="attachment_3980" align="aligncenter" width="800"]
Dr. Baljit Kaur[/caption]