Friday, 20 February 2026
पंजाब
Punjab: मान सरकार किसानों को बीज से बाजार तक पूरा सहयोग दे रही है: मोहिंदर भगत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार को कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और बागवानी को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को बीज से लेकर बाजार तक हर स्तर पर पूर्ण सहयोग उपलब्ध करवा रही है।
उन्होंने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली बीज सामग्री, तकनीकी सलाह, आधुनिक खेती के तरीके और मजबूत बाजार लिंकेज उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा लगातार काम किए जा रहे हैं।