Monday, 02 March 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल ने दिया इस्तीफा, जाने वजह
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Milkfed Chairman Narinder Singh Shergill resigns: पंजाब में सहकारी क्षेत्र की बड़ी संस्था मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल (Narinder Singh Shergill) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी उस समय सामने आई जब 2 मार्च को सरकार की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने का आदेश जारी हुआ। हालांकि अब तक उनके पद छोड़ने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पंजाब
(Punjab)
मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल (Narinder Singh Shergill) को राज्य के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है। ऐसे में उनका अचानक इस्तीफा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस फैसले के पीछे की वजह सामने आ सकती है, लेकिन फिलहाल सरकार या शेरगिल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
[caption id="attachment_103246" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
Milkfed Chairman Shergill resigns[/caption]
CM Bhagwant Mann[/caption]
राजनीतिक हलचल तेज
मिल्कफेड (Milkfed) पंजाब (Punjab) की डेयरी सहकारी व्यवस्था की प्रमुख संस्था है, जो राज्य में दुग्ध उत्पादन और विपणन का बड़ा नेटवर्क संचालित करती है। चेयरमैन के पद को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जाता है। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विभागीय और राजनीतिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। [caption id="attachment_103919" align="aligncenter" width="512"]
Milkfed Chairman Shergill resigns[/caption]