ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 18 April 2026

Punjab: पंजाब में कैबिनेट मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी, 30 घंटे से चल रही है जांच

ED-Raid-News
ED-Raid-News
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Ed Raid Sanjeev Arora News Update: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की टीमें पिछले 30 घंटों से लगातार जांच में जुटी हुई हैं। यह छापेमारी लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ सहित कुल 13 स्थानों पर की जा रही है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने पंजाब ( Punjab) के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के दिल्ली स्थित सरकारी आवास, उनके निजी घर, कंपनियों के दफ्तरों और उनके करीबियों के ठिकानों को खंगाला है। लुधियाना (Ludhiana) के गुरदेव नगर स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और वहां कड़ी निगरानी के बीच जांच चल रही है। घर के अंदर और बाहर आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। [caption id="attachment_107993" align="aligncenter" width="1200"] Punjab ED Raid in Cabinet Minister Sanjeev Arora Punjab ED Raid in Cabinet Minister Sanjeev Arora[/caption]

मोदी सरकार परेशान कर रही है

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसे पंजाब सरकार (Punjab Government) पर दबाव बनाने की कोशिश बताया है और कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के खिलाफ पहले भी कई छापेमारियां हुई हैं, लेकिन कुछ भी साबित नहीं हुआ। [caption id="attachment_103642" align="aligncenter" width="1200"] Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) का कहना है कि चुनाव से पहले इस तरह की कार्रवाई आम हो जाती है और इसे राजनीतिक हथकंडे के तौर पर देखा जाना चाहिए। फिलहाल ईडी (ED) की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर राजनीतिक और जांच एजेंसियों के बीच टकराव की बहस को हवा दे दी है।