Sunday, 29 March 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद, छापेमारी जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद कर अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है।
यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। बरामद किए गए हथियारों पर “गफार सिक्योरिटी” लिखा हुआ था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद खेप कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से संबंधित है।
[caption id="attachment_106337" align="aligncenter" width="1200"]
modern sub-machine guns recovered in Amritsar[/caption]
उन्होंने बताया कि ये हथियार उसके नेटवर्क द्वारा राज्य में देश विरोधी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सप्लाई किए जा रहे थे। डीजीपी ने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।