Sunday, 22 February 2026
पंजाब
Punjab: ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल का पर्दाफाश, आरोपी आधुनिक पिस्तौल सहित काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम दौरान बड़ी सफलता हासिल करते अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आधुनिक पिस्तौलों सहित दो आरोपियों को गिरफ़्तार करके सरहद पार ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल का पर्दाफाश किया है।
यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ़्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव भिंडी नैण के निवासी शेरा सिंह (26) और अमृतसर के गांव तूर के निवासी जगरूप सिंह उर्फ जूपा (21) के तौर पर हुई है।
[caption id="attachment_103195" align="aligncenter" width="1200"]
Module involved in illegal arms smuggling across border was busted[/caption]
Arrest[/caption]
Module involved in illegal arms smuggling across border was busted[/caption]
जानकारी पंजाब DGP ने दी
आरोपियों से बरामद की गई पिस्तौल में एक .30 बोर पीएकस 5 स्टौर्म पिस्तौल, एक एमएम आस्ट्रिया- मेड गलौक, दो .30 बोर चीनी नोरिंको पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस शामिल है।यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच अनुसार उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा पाकिस्तान- आधारित तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर ग़ैरकानूनी हथियारों की खेप हासिल करके इसको आगे अपराधक तत्वों को स्पलाई करते थे। डीजीपी ने कहा कि ग़ैर- कानूनी हथियारों के नैटवर्क के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए ओर जांच जारी है।5 आधुनिक पिस्तौल बरामद
कार्यवाही के विवरन देते पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेयोग्य सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते पुलिस टीमों ने बाइपास रोड पर साढा पिंड नजदीक पूरे तालमेल के साथ आप्रेशन चलाया और शेरा सिंह और जगरूप सिंह उर्फ जूपा को एक गलौक पिस्तौल और एक .30 बोर पीएकस 5 स्टौर्म पिस्तौल सहित गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे वाली जांच दौरान पुलिस ( Punjab Police ) को दोनों गिरफ़्तार आरोपियों द्वारा किए खुलासों के आधार पर तीन और पिस्तौल बरामद हुए। [caption id="attachment_20116" align="aligncenter" width="800"]
Arrest[/caption]