Sunday, 08 March 2026
पंजाब
Punjab: एक्साइज विभाग का छापा, रेस्टोरेंट से 88 पेटी शराब जब्त; मालिक काबू
डेली संवाद, खरड़।
Punjab: पंजाब आबकारी विभाग (Excise Department) ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मोहाली के खरड़ में एक रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित 88 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Liquor Shops[/caption]
चंडीगढ़ लेबल वाली 88 पेटी शराब बरामद
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पंजाब (Punjab) के एक्साइज कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल के निर्देश और डीसी पटियाला जोन खुशदिल सिंह के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि रोपड़ रेंज के असिस्टेंट कमिश्नर अशोक चलहोत्रा की देखरेख में 7 मार्च की रात करीब 9 बजे लांडरा रोड स्थित फूड वे-43 रेस्टोरेंट में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
छापेमारी के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांडों की 41 पेटियां इंग्लिश व्हिस्की और 47 पेटियां बीयर शामिल हैं। कुल मिलाकर 88 पेटी शराब मौके से बरामद की गई। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी, जिसे अवैध रूप से रेस्टोरेंट में रखा गया था। [caption id="attachment_6902" align="aligncenter" width="540"]
Liquor Shops[/caption]