Wednesday, 04 February 2026
पंजाब
Punjab: स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा- मोहिंदर भगत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आजादी सेनानियों के परिवार के सदस्यों और फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव राजपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
Mohinder Bhagat[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बैठक के दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों और संस्था के प्रतिनिधियों की मांगों को बहुत ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी हर जायज मांग को सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मंत्री भगत ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। [caption id="attachment_97963" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat[/caption]