ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 10 November 2025

Punjab: पंजाब में एनकाउंडर, गैंगस्टरों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Punjab: पंजाब में एनकाउंडर, गैंगस्टरों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
डेली संवाद, मोहाली। Punjab Mohlai Encounter News Update: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली जिले के खरड़ कस्बे के पास गांव औजला में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर और पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ सुबह-सुबह शुरू हुई थी। पंजाब (Punjab) पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंबिया गैंग का गैंगस्टर रणवीर राणा यहां पर किसी एक मकान में छुपा हुआ था। जब पुलिस ने इस मकान की घेराबंदी कर ली तो गैंगस्टर की तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

सरैंडर को कहा, तो फायरिंग

पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। अभी तक मुठभेड़ जारी है। पुलिस को अभी तक यह अंदाजा नहीं लग सका है कि अंदर कितने गैंगस्टर छुपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं, पुलिस सूत्रों की माने तो यह बदमाश पिछले दिनों वीरवार को मोहाली के फेज-7 में हुई फायरिंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फेज -7 में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी मनिंदर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।