Tuesday, 26 May 2026
पंजाब
Punjab Nagar Nigam Election: मतदान के दौरान AAP-SAD समर्थकों में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, मुक्तसर साहिब।
Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब (Punjab) में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
वहीं मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान मंगलवार को मतदान केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। वार्ड नंबर 18 और 19 में आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाहर से लोगों को लाकर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।
[caption id="attachment_111895" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Election News Update[/caption]
Punjab Election News Update[/caption]