Tuesday, 26 May 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प, कांग्रेस उम्मीदवार के हाथ-पैर तोड़े, जमकर बवाल
डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना।
Punjab Local Body Elections: पंजाब में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जबकि चुनाव मैदान में 7,555 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और करीब 35 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
मतदान के चलते पूरे पंजाब (Punjab) में सरकारी अवकाश (Holiday) घोषित किया गया है, वहीं शराब बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इन चुनावों में बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली नगर निगमों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव भी एक साथ हो रहे हैं। इस बार मतदान ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराया जा रहा है, जिसके चलते मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है।
[caption id="attachment_111897" align="aligncenter" width="512"]
कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।[/caption]
बरनाला के SD कॉलेज के पोलिंग बूथ नंबर 49 पर AAP के संगरूर से MP गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर के साथ वोट डाला[/caption]
कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।[/caption]
लुधियाना में हिंसक झड़प
वोटिंग के बीच लुधियाना के रायकोट में राजनीतिक हिंसा की घटना सामने आई है। नगर कौंसिल चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर AAP विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने जानलेवा हमला किया। हमले में जगदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि हमलावरों ने उनके हाथ-पैर तक तोड़ दिए।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
घटना के बाद रायकोट में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की आशंका के चलते विरोधियों को डराने और दबाव बनाने के लिए हमला करवाया गया। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि रायकोट को पहले गुंडागर्दी की राजनीति से बाहर निकालकर विकास के रास्ते पर लाया गया था, लेकिन अब फिर से भय और हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता वोट के जरिए ऐसी राजनीति का जवाब दे।बरनाला में मतदान
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने चुनावों में बड़ी जीत का दावा किया है। बरनाला के एसडी कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ नंबर-49 पर संगरूर से AAP सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरनाला में पहली बार नगर निगम चुनाव हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी यहां अपना पहला मेयर बनाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है और युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया गया है। मीत हेयर ने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। [caption id="attachment_111896" align="aligncenter" width="1200"]
बरनाला के SD कॉलेज के पोलिंग बूथ नंबर 49 पर AAP के संगरूर से MP गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर के साथ वोट डाला[/caption]