Tuesday, 26 May 2026
पंजाब
Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब में मतदान दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस-AAP समर्थक, माहौल तनावपूर्ण
डेली संवाद, मोगा।
Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब (Punjab) में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इसी बीच मोगा (Moga) में आज नगर निगम चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बूथ के बाहर खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।