ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 05 October 2026

Punjab News: नवांशहर में बड़ा सड़क हादसा, फ्लाईओवर के पास पलटी बस, चंडीगढ़ हाईवे का एक लेन बंद, ट्रैफिक प्रभावित

Punjab News: नवांशहर में बड़ा सड़क हादसा, फ्लाईओवर के पास पलटी बस, चंडीगढ़ हाईवे का एक लेन बंद, ट्रैफिक प्रभावित

डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: पंजाब के नवांशहर (बंगा) के पास फ्लाईओवर के नजदीक एक बस पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नवांशहर-बंगा क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास हुआ। बस अचानक पलट गई, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

नवांशहर-चंडीगढ़ हाईवे की एक लेन बंद

हादसे के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर नवांशहर-चंडीगढ़ हाईवे की एक लेन को बंद कर दिया है। इसके चलते हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

पुलिस और राहत टीमों द्वारा मौके पर स्थिति को संभालने का काम जारी है। हादसे में बस में कितने यात्री सवार थे और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

View post on X

प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। जैसे-जैसे हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आएगी, उसे अपडेट किया जाएगा।