ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 05 June 2025

Punjab News: लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव में 14 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव- सिबिन सी

Punjab News: लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव में 14 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव- सिबिन सी
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News : पंजाब विधान सभा की 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के उप चुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

आज़ाद उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी (Sibin C) ने बताया कि आज नामांकन पत्र वापस लेने वाले दिन एक आज़ाद उम्मीदवार कमल पवार द्वारा नामांकन वापस लिया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 15 नामांकन सही पाए गए थे और अब एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के बाद कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। गौरतलब है कि 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और 23 जून को वोटों की गिनती के बाद नतीजा घोषित किया जाएगा।