Sunday, 08 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब से 3 कथित अपराधी गिरफ़्तार; 174 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौलें बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के दिशा-निर्देशों पर अपराध मुक्त और सुरक्षित पंजाब को यकीनी बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुये एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ एक सांझे आपरेशन में तीन कथित अपराधियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से दो .32 बोर पिस्तौलों सहित 10 ज़िंदा कारतूस और 174 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहाँ दी।
[caption id="attachment_73915" align="aligncenter" width="1200"]
2 pistols recovered[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
2 pistols recovered[/caption]
अपराधी अपने किसी विरोधी को ख़त्म करने की बना रहे थे योजना
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गौरव कुमार उर्फ बिल्ला, विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह, सभी निवासी श्री मुक्तसर साहिब, के तौर पर हुई है। तीनों ही मुलजिम बी.एन.एस. और हथियार एक्ट के अंतर्गत गंभीर अपराधों समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि मुलजिम गौरव उर्फ बिल्ला पुलिस स्टेशन सिटी मलोट में दर्ज एक मामले में भगौड़ा था, जबकि विकासदीप सिंह और लवप्रीत सिंह पुलिस स्टेशन सिटी श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज कई मामलों में वांछित थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि तीनों अपराधी अपने किसी विरोधी को ख़त्म करने की योजना बना रहे थे। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]