ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 07 August 2025

Punjab News: ब्रिटिश हाई कमीशन के राजनीतिक सलाहकार द्वारा संजीव अरोड़ा के साथ मुलाकात

Punjab News: ब्रिटिश हाई कमीशन के राजनीतिक सलाहकार द्वारा संजीव अरोड़ा के साथ मुलाकात
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ब्रिटिश हाई कमीशन के राजनीतिक सलाहकार डैनियल शेरी ने आज उद्योग भवन, चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के साथ ‘‘वीज़ा फ्रॉड से बचो’’ मुहिम के संबंध में विशेष मुलाकात की। [caption id="attachment_75736" align="aligncenter" width="1200"] AAP Sanjeev Arora AAP Sanjeev Arora[/caption]

जाली दस्तावेज़ों के रूप में उभर रही चुनौतियों पर चर्चा की

यह मीटिंग पंजाब के नौजवानों के हितों और भविष्य को ध्यान में रखते हुये की गई, जिसमें विदेश यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी, ग़ैर-कानूनी एजेंटों और जाली दस्तावेज़ों के रूप में उभर रही चुनौतियों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

इस चर्चा के दौरान उन्होंने लोगों को सही जानकारी प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाईं जा रही जागरूकता मुहिमों को और तेज करने के साथ-साथ ऐसी धोखाधड़ियों को रोकने के लिए सांझे तौर पर काम करने की इच्छा जतायी।