Sunday, 23 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: नगर परिषदों के आम चुनावों में कुल 191 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी (Raj Kamal Chaudhary) ने बताया कि तरनतारन (जिला तरनतारन), डेरा बाबा नानक (जिला गुरदासपुर) और तलवाड़ा (जिला होशियारपुर) की नगर परिषदों के आम चुनावों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद 191 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
उन्होंने आगे बताया कि नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में शेष उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः तरनतारन में 113, डेरा बाबा नानक में 37 और तलवाड़ा में 41 है।

02 मार्च को मतदान
गौरतलब है कि मतदान 02 मार्च 2025 को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा, जबकि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतदान केंद्र पर ही मतगणना की जाएगी।