Sunday, 22 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के युवक ने विदेश में किया सुसाइड, घर में छाया मातम
डेली संवाद, खन्ना।
Punjab News: पंजाब के मलेरकोटला (Malerkotla) से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मलेरकोटला के युवक ने 21 जून की रात कनाडा में सुसाइड (Suicide) कर लिया। मृतक की पहचान बीड़ अहमदाबाद गांव के 29 वर्षीय हरमन जोत सिंह के तौर पर हुई है। ढाई साल की उम्र में उनकी मां का देहांत हो गया। बाद में वह पिता और दादा-दादी के साथ रहा।
[caption id="attachment_75649" align="aligncenter" width="1200"]
Malerkotla youth committed suicide in Canada[/caption]
Canada News[/caption]
Malerkotla youth committed suicide in Canada[/caption]
हरमन मानसिक तनाव में था
मृतक के मामा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने हरमन को अपने चक शेखुपुरा गांव में बेटे की तरह पाला। बेहतर भविष्य के लिए उसे कनाडा (Canada) भेजा। कनाडा में पढ़ाई के दौरान हरमन मानसिक तनाव में था। कम उपस्थिति के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। हरमन अकेलेपन से परेशान रहता था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वह अपने मामा से फोन पर कहता था कि पंजाब से किसी को कनाडा नहीं आना चाहिए। उसने कहा कि यहां बहुत कठिनाइयां हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी स्टोरी पोस्ट करने के बाद हरमन ने सुसाइड कर लिया। [caption id="attachment_73784" align="aligncenter" width="1200"]
Canada News[/caption]