ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 July 2025

Punjab News: विदेश से लौटे युवक की पंजाब में मौत, इलाके में शोक की लहर

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला में इटली ( Italy ) से दो दिन पहले लौटे ASI के बेटे का शव मिला है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने मुश्कवेद गांव से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस (Police) को दी। थाना कोतवाली के SHO किरपाल सिंह को सुबह सूचना मिली। [caption id="attachment_77187" align="aligncenter" width="1200"] File photo of Amandeep Singh File photo of Amandeep Singh[/caption]

शव को कब्जे में लिया

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। मृतक के पिता एएसआई नरिंदर सिंह बैंस ने शव की पहचान की। मृतक की मां सरबजीत कौर वर्तमान में गांव डैणविंड की सरपंच हैं। SHO ने यह भी बताया कि मृतक युवक के पिता ASI नरिंदर सिंह फिलहाल जिला अदालत परिसर में सुरक्षा टीम में तैनात है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बीती रात घर नहीं लौटा। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। पिता का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस को गांव में खुले तौर पर नशे की बिक्री की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।