ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 16 February 2025

Punjab News: दिल्ली हार के बाद AAP ने पंजाब- चंडीगढ़ में किया बड़ा बदलाव,19 ऑब्जर्वर नियुक्त

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: दिल्ली (Delhi) में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में खुद को मजबूत करने में जुट गई है। पंजाब और चंडीगढ़ में खुद को मजबूत करने में जुटी AAP ने चंडीगढ़ में 19 ऑब्जर्वर नियुक्त किए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक वार्ड स्तर तक संगठन बनाने के लिए AAP के चंडीगढ़ (Chandigarh) प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल ने कहा कि पार्टी के सभी पार्षद व कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

वार्ड कमेटी तैयार करने की जिम्मेदारी

इस दौरान पार्टी के जनरल सेक्रेटरी ओंकार सिंह औलख और उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, आभा बंसल, सचिव मीना शर्मा, सुखराज संधू एवं पार्टी के पार्षद, नगर निगम चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार रहे और अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान पार्षद एवं पदाधिकारीगण को वार्ड कमेटी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई और वार्डों के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए। साथ ही हर वार्ड में पांच मेंबरों कमेटी बनाई गई।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

एक संयोजक और 4 अन्य सदस्य

जिसमें एक संयोजक और 4 अन्य सदस्य को शामिल किया गया, जो आने वाले 15 दिनों के अंदर वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों का चयन करेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की टीम मजबूत हो सके।