ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 27 June 2025

Punjab News: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब तक 125 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब तक 125 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य से नशीले पदार्थों के संपूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध”" के 118वें दिन भी पंजाब पुलिस ने लगातार अभियान जारी रखते हुए आज 125 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 710 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम और 1.22 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 19,473

अब तक इस मुहिम के 118 दिनों में गिरफ्तार नशा तस्करों की कुल संख्या 19,473 हो चुकी है। यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है। पंजाब सरकार ने इस अभियान की उच्च स्तरीय निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

84 एफआईआर दर्ज

स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 96 गैज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 488 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत कुल 84 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि इस दिन भर चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 505 संदिग्ध व्यक्तियों की भी गहन जांच की।