ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 March 2025

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, ASI को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, ASI को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सिविल लाइंस थाना, बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुखराज सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत (Bribe) मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुरदासपुर की एक फाउंड्री के मालिक द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर आरोपी ए.एस.आई. को गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

15,000 रुपये रिश्वत की मांग की

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ बटाला पुलिस स्टेशन में एक एफ.आई.आर. दर्ज है और ए.एस.आई. सुखराज सिंह उस मामले का जांच अधिकारी (आई.ओ.) है। आरोपी ने जांच के दौरान उसके पक्ष में फैसला देने के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि और एकत्र किए गए सबूतों की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।