Thursday, 18 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में SHO और ASI को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फायरिंग कर बचाई जान, कईयों के खिलाफ FIR दर्ज
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया कि बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच नंदगढ़ पुलिस के SHO और ASI पर तेजधार हथियारों से हमला करने की सूचना मिली है। मौके पर घायल SHO और ASI दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bathinda SHO and ASI attacked with weapons[/caption]
लोगों ने कृपाण से हमला किया
बठिंडा (Bathinda) में यह घटना देर रात की बताई जा रही है। नंदगढ़ पुलिस के SHO रविंदर सिंह और ASI गुरमेल सिंह को सूचना मिली थी कि उनके थाने के अंतर्गत आने वाले आनंदगढ़ गांव में दाता हरि सिंह के मेले में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
जब पुलिस इसे रोकने वहां पहुंची, तो पहले से ही नशे में धुत इन लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने पुलिस की बात नहीं मानी और उसके बाद कुछ लोगों ने SHO रविंदर सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया और उनके साथ ASI गुरमेल सिंह पर भी हमला किया गया। [caption id="attachment_85945" align="alignnone" width="1200"]
Bathinda SHO and ASI attacked with weapons[/caption]