Sunday, 29 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में ऑडी कार ने कई लोगों को कुचला, नशे की हालत में मिला ड्राइवर
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के
लुधियाना (Ludhiana)
के भामीयां रोड स्थित जीके एस्टेट के बाहर रविवार सुबह एक AUDI कार ने 3-4 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक कुलचे-चने की रेहड़ी लगाने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तत्काल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ऑडी कार का ड्राइवर नशे की हालत में था।
[caption id="attachment_76396" align="aligncenter" width="1200"]
The driver of the car was caught by the people in a drunken state.[/caption]
Kulcha-Chana seller's goods scattered on the road after being hit by a car.[/caption]
The driver of the car was caught by the people in a drunken state.[/caption]
ड्राइवर नशे की हालत में था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से स्टेयरिंग अचानक घूम गया। जिससे कई लोग गाड़ी की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने इसके बाद कार चला रहे युवक को घेर लिया। वह नशे की हालत में था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वहां मौजूद लोगो ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने बताया कि घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही AUDI कार के ड्राइवर को एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में बैठाकर फरार हो गया। [caption id="attachment_76395" align="aligncenter" width="1200"]
Kulcha-Chana seller's goods scattered on the road after being hit by a car.[/caption]