Tuesday, 03 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के हजारों परिवार को भगवंत मान सरकार ने दी बड़ी सौगात
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पंजाब कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए दिल से आभार व्यक्त किया, जिसके तहत पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम के प्रति 31 मार्च 2020 तक बकाया 68 करोड़ रुपये का कर्ज 4,727 गरीब अनुसूचित जाति परिवारों का माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णायक कदम पिछले दो दशकों से इस आर्थिक बोझ से जूझ रहे हजारों परिवारों को बड़ी राहत देगा।
Bhagwant Mann[/caption]
माफ किए गए कुल राशि का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस कर्ज माफी के निर्णय की घोषणा हेतु आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ( Harpal Singh Cheema ) ने माफ किए गए कुल राशि का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि माफ की गई कुल 68 करोड़ रुपये की राशि में लगभग 30 करोड़ रुपये मूलधन, 22 करोड़ रुपये ब्याज और 15 करोड़ रुपये दंडात्मक ब्याज शामिल हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल उन्होंने बताया कि ये ऋण पिछले बीस वर्षों से बकाया थे और इस दौरान प्रभावित परिवारों ने कई बार कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई। पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम द्वारा दिए गए ऋणों की 84 प्रतिशत वसूली सफलता दर को उजागर करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह दर यह साबित करती है कि इन परिवारों में अपने ऋणों को चुकाने की गंभीर प्रतिबद्धता रही है। [caption id="attachment_61086" align="alignnone" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]