ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 June 2025

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही, क्लर्क शिक्षक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही, क्लर्क शिक्षक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी सख्त मुहिम के दौरान आज जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री), मालेरकोटला के कार्यालय में तैनात क्लर्क विकास जिंदल को एक शिक्षक से 20,000 रुपए रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। [caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption]

आरोपी पहले भी ले चुका रिश्वत

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ( Punjab Vigilance Bureau ) के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने जिला मालेरकोटला के गांव बागड़ियां के शिकायतकर्ता शिक्षक से डी.ई.ओ. कार्यालय में उसके बकाया भत्ते जारी करने के बदले में कुल 30,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क पहले ही उससे 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी की रकम की मांग कर रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजीलेंस टीम ने जाल बिछा कर उक्त क्लर्क को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की रकम के रंग लगे हुए नोट मौके पर ही बरामद कर लिए गए। [caption id="attachment_75107" align="aligncenter" width="1200"] Vigilance Bureau Vigilance Bureau[/caption]

मामला दर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से विजीलेंस ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे इसे हेल्पलाइन नंबरों या आधिकारिक चैनलों के माध्यम से तुरंत साझा करें। साथ ही, ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों में सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।