ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 June 2025

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़े नया मैन्यू

Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़े नया मैन्यू
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News : पंजाब (Punjab) के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मिड-डे मील में बड़ा बदलाव किया गया है।

साप्ताहिक भोजन मैन्यू में बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले साप्ताहिक भोजन मैन्यू में बदलाव किए गए हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मैन्यू में बदलाव किया गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ये निर्देश फिलहाल 1 से 31 जुलाई तक के लिए जारी किए गए हैं। इनमें साफ तौर पर कहा गया है कि सभी स्कूलों में छात्रों को मिड-डे मील कतार में बैठाकर ही परोसा जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी मिड-डे मील इंचार्ज की होगी।

ये होगा मैन्यू

इस मैन्यू के मुताविक सोमवार दाल और रोटी मिलेगी। वहीं मंगलवार को राजमाह-चावल और खीर होगा। बुधवार को काले सफेद चने (आलू के साथ) और पूरी रोटी परोसी जाएगी। इसी प्रकार गुरुवार को कड़ी (आलू और प्याज के पकौड़ के साथ) और चावल मिलेंगे। वहीं शुक्रवार को मौसमी सब्जी के साथ रोटी तथा शनिवार को साबुत माह की दाल के साथ चावल और मौसमी फल परोसा जाएगा।