Saturday, 05 July 2025
पंजाब
Punjab News: नशे के कारोबार में शामिल बड़ी मछलियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी: मुख्यमंत्री
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज कहा कि नशे बेचकर युवाओं की जिंदगियां बर्बाद करने वालों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी। पवित्र शहर के निवासियों को लगभग 350 करोड़ रुपए की सड़कों और लाइब्रेरियां समर्पित करने के बाद 'आप' नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में एक सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार को संरक्षण देने वाले जरनैलों को पहले ही सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।
[caption id="attachment_77156" align="aligncenter" width="1200"]
Big fish involved in drug trade will be given severe punishment- CM[/caption]
Job[/caption]
Big fish involved in drug trade will be given severe punishment- CM[/caption]
Big fish involved in drug trade will be given severe punishment- CM[/caption]
नेताओं के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी
उन्होंने कहा कि पहले किसी ने भी इन धनाढ्य नेताओं को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की थी, लेकिन अब हमारी सरकार ने ऐसा किया है और अपराधियों को अपने पापों की कीमत चुकानी होगी। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इन नेताओं के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी ताकि कोई भी दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खतरे से निपटने के लिए 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान शुरू किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं की असीमित ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाया जा रहा है। नशे के कारण पंजाब को हुए भारी नुकसान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों के सक्रिय सहयोग से राज्य से इस बुराई को खत्म करने के लिए शुरू किया गया है।केंद्र सरकार की आलोचना की
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पीड़ितों का शोषण कर तस्करों के फलने-फूलने पर राज्य सरकार चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला को पहले ही तोड़ दिया गया है और इस घृणित कारोबार में शामिल मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पहली बार नशा तस्करों की अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है या ध्वस्त किया जा रहा है ताकि यह दूसरों को इस ओर आने से रोके। मुख्यमंत्री ने 3,500 करोड़ रुपए की कुल लागत से 19,000 किलोमीटर संपर्क सड़कों को कवर करने वाले विशाल सड़क परियोजना की शुरुआत की घोषणा भी की। उन्होंने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) में राज्य के हिस्से से 6,000 करोड़ रुपए रोकने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और जोर देकर कहा कि यदि ये फंड जारी किए जाते हैं तो राज्य की हर सड़क बनाई जा सकती है। फिर भी, उन्होंने कहा कि राज्य बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध फंडों का बेहतर उपयोग कर रहा है।विकास व समृद्धि को नजरअंदाज किया- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कठिन प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय सार्वजनिक उत्सव और खुशी के अवसर गायब हो गए थे और उन्होंने विकास व समृद्धि को नजरअंदाज किया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन सरकारों ने दशकों तक लोगों को धोखा दिया, जिससे राज्य के विकास में बाधा उत्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन राजनीतिक दलों को नकार दिया है जो हर पांच साल बाद राज्य को लूटने के लिए सत्ता हथियाने का खेल खेलते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को लोगों ने सेवा करने का मौका दिया है और वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि विपक्षी नेता उनकी आलोचना इसलिए करते हैं क्योंकि वे उनकी सरकार द्वारा लिए गए जनहितकारी फैसलों से जलते हैं। [caption id="attachment_4239" align="aligncenter" width="800"]
Job[/caption]
54,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की
मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि राज्य के युवाओं को भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के बिना केवल योग्यता के आधार पर 54,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के साथ युवाओं को पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार ने विधायकों को दी जाने वाली कई पेंशनों को समाप्त कर दिया, जिससे सार्वजनिक फंडों की काफी बचत हुई। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप आम लोगों को रोजाना 64 लाख रुपए की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में मुफ्त बिजली की गारंटी शुरू करने के बाद 90 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है और उनका बिल शून्य आ रहा है, जिससे परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हुआ है। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा किसानों को मुफ्त और निर्बाध बिजली प्रदान की जा रही है, जिससे अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जा रही है। [caption id="attachment_77155" align="aligncenter" width="1200"]
Big fish involved in drug trade will be given severe punishment- CM[/caption]