Sunday, 29 June 2025
पंजाब
Punjab News: शहरवासियों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द होगा शुरू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने रविवार को घोषणा की कि धूरी में दो-मार्गी रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
[caption id="attachment_59758" align="aligncenter" width="800"]
Traffic[/caption]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
Traffic[/caption]
ट्रैफिक समस्या से निजात
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक आर.ओ.बी. लेवल क्रॉसिंग (फाटक) नंबर 62ए पर बनाया जाएगा और यह मालवा क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 54.76 करोड़ रुपए है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। भगवंत सिंह मान ने उल्लेख किया कि प्रोजेक्ट का प्रारंभिक कार्य 2024 में शुरू हुआ था, लेकिन मार्च 2025 में रेलवे की मंजूरी/एन.ओ.सी. के कारण कार्य में देरी हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में पूरी तत्परता से पैरवी की और रेलवे अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के साथ ही प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। [caption id="attachment_73330" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]