Wednesday, 18 June 2025
पंजाब
Punjab News: जालंधर में बीआर अंबेडर की प्रतिमा को खंडित करने वाला गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
डेली संवाद, मोहाली। Punjab News:
पंजाब में राज्य विशेष अभियान सेल (State Special Operation Cell) मोहाली ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक SSOC ने आंतकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के एक प्रमुख कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है जो बरनाला ( Barnala ) का रहने वाला है और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के लिए काम करता था। इस बात की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने ट्विटर (X) पर दी है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उन्होंने बताया कि गुप्त मिली जानकारी के आधार पर राज्य विशेष अभियान सेल (SSOC) मोहाली ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के एक प्रमुख कार्यकर्ता रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
अंबेडकर की प्रतिमा को किया था खंडित
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जून 2025 के पहले सप्ताह में, आरोपी ने फिल्लौर (जालंधर) के नंगल में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया था। ये काम उसने आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देशों पर किया था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही रेशम सिंह फरार था। उस पर पटियाला, फरीदकोट, जालंधर और अन्य जिलों में SFJ के कहने पर सार्वजनिक संपत्ति को बार-बार नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।इसके साथ ही मई 2025 में भारत-पाक तनाव के दौरान, उसने सार्वजनिक अशांति को भड़काने और राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” और “खालिस्तान ज़िंदाबाद” जैसे भड़काऊ नारे भी लगाए थे। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उसे इन गैरकानूनी गतिविधियों के लिए विदेशी फंडिंग मिल रही थी।In an intelligence-led operation, the State Special Operation Cell (#SSOC) Mohali arrests Resham Singh, a key operative of banned outfit Sikhs for Justice (#SFJ), resident of Hamidi, #Barnala.
Preliminary investigation reveals that in the first week of June 2025, the accused… pic.twitter.com/v4xOOWovaB — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 18, 2025