ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 June 2025

Punjab News: बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में हलचल तेज, MLA परगट सिंह का 3 दिन से मोबाइल बंद!

Punjab News: बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में हलचल तेज, MLA परगट सिंह का 3 दिन से मोबाइल बंद!
डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस (Congress) में हलचल मच गई है। जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) के विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) बीते तीन दिनों से किसी के संपर्क में नहीं थे, जिससे तमाम तरह की चर्चांएं शुरू हो गई। हालांकि डेली संवाद से बातचीत करते हुए विधायक परगट सिंह ने कहा कि वे तीन दिन तक स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इसलिए मोबाइल से दूरी बनाए हुए थे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम लुधियाना उपचुनाव (Ludhiana by Election) के बाद जालंधर (Jalandhar) कैंट हलके के विधायक परगट सिंह (MLA Pargat Singh) का अचानक मोबाइल बंद हो गया। उनके पीए का भी मोबाइल नंबर बंद जा रहा था। जिससे कांग्रेस के नेताओं व सियासी गलियारों में विजीलैंस जांच की चर्चा शुरू हो गई।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच

सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस पहले से ही कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच कर रही है, जिससे पार्टी में बेचैनी का माहौल है। इसी कड़ी में अब पूर्व मंत्री परगट सिंह का भी जोड़ा जाने लगा। बताया जा रहा है कि परगट सिंह बीते तीन दिनों से किसी के संपर्क में नहीं हैं। उनका और उनके पीए का फोन लगातार बंद आ रहा है। अंतिम बार वे लुधियाना के पूर्व विधायक भारत भूषण आशु के साथ देखे गए थे। इसे लेकर डेली संवाद ने परगट सिंह से बातचीत की। परगट सिंह ने बताया कि वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, जिससे उन्होंने कुछ समय के लिए मोबाइल बंद किया था। उन्होंने कहा कि वे ठीक है, परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सियासी गलियारे में चर्चाएं होती रहती हैं। [caption id="attachment_74051" align="aligncenter" width="1200"] Congress Logo Congress Logo[/caption]

कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस की नजर

जिन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विजिलेंस जांच जारी है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पीपीसीसी प्रमुख और लुधियाना के सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और परगट सिंह, पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा और विजय इंदर सिंगला शामिल हैं। पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और पूर्व मंत्री ओपी सोनी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। [caption id="attachment_74050" align="aligncenter" width="1200"] Amarinder Singh Raja Warring Congress Amarinder Singh Raja Warring Congress[/caption]

अगला निशाना परगट सिंह या वे खुद

जलंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहले ही कह चुके हैं कि सरकार का अगला निशाना परगट सिंह हैं। जो नेता सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्हें भी काफी समय से घेरा जा रहा है। वहीं, पीपीसीसी अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा था कि अगर सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करती है तो पार्टी इसे सियासी बदले की कार्रवाई के रूप में उजागर करेगी।