ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 24 August 2025

Punjab News: पंजाब में भाजपा प्रधान गिरफ्तार, कई नेताओं को पकड़ कर थाने ले गई पुलिस

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) के नेताओं की गिरफ्तारी जारी है। आज पुलिस ने एक और भाजपा प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा प्रधान अपने वर्करों के साथ कैंप लगाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन पर डाटा चोरी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लगाए जा रहे कैंपों पर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने एतराज जताया है। यहां तक कि डाटा चोरी का आरोप भी लगाया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने आज (रविवार) को भी कैंप लगाने का फैसला लिया है। [caption id="attachment_82692" align="aligncenter" width="1200"] आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा नेता आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा नेता[/caption]

भाजपा प्रधान गिरफ्तार

इसी बीच आज जैसे ही मलोट में भाजपा प्रधान सतीश अजीजा कैंप लगाने जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। उनके साथ कुछ और नेताओं को पुलिस थाने लेकर गई। दूसरी तरफ भाजपा आज 9 जिलों में ये कैंप लगाने का फैसला किया है। भाजपा का कहना है कि इन कैंपों में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और उन्हें रजिस्टर किया जाएगा। गत तीन चार दिनों से कैंप का मामला गर्माया हुआ है। भाजपा का कहना है कि हम मई से कैंप लगा रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी को भाजपा राजपुरा रैली से इस बारे में पता चला। इसके बाद पंजाब सरकार डरी हुई है।

भाजपा यहां लगा रही है कैंप

  • सुजानपुर, जिला पठानकोट
  • मुकेरियां, जिला होशियारपुर
  • महल कलां, जिला बरनाला
  • सरदुलगढ़, जिला मानसा
  • मलोट, जिला मुक्तसर
  • बल्लुआना, जिला फाजिल्का
  • मुल्लांपुर खेड़ा, जिला मोहाली
  • सनौर, जिला पटियाला
  • रोपड़, जिला रोपड़

डाटा चोरी कैसे हो सकता है?

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोई किसी का पर्सनल डाटा, फोन, पैन, वोटर और आधार कार्ड कैसे ले सकता है। यह जनता की निजता का उल्लंघन है। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आप सरकार की नीतियां गरीबों की मदद करने में रोड़ा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि नाम तो भगवंत मान का सामने आता है, लेकिन असल में यह फैसला मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल की ओर से लिया गया है।