ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 January 2025

Punjab News: पंजाब में ब्लास्ट, मौके पर पहुंची पुलिस, मचा अफरा तफरी

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में एयरपोर्ट रोड पर जुझार सिंह एवेन्यू में एक घर में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में शुरू हुआ इमीग्रेशन प्रोग्राम, PR के लिए इन्विटेशन मांगे गए

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धमाका एक घर के अंदर हुआ, लेकिन अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घर को अंदर से लॉक कर जांच शुरू कर दी है।

House in Amritsar, where the blast took place.
House in Amritsar, where the blast took place.

मामले की जांच जारी

किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जांच के दौरान मीडियाकर्मियों को भी घटनास्थल के करीब जाने से रोका जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये घर रघबीर कौर नामक महिला का है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है। किसी तरह की असामान्य गतिविधि या आतंकी पहलू को लेकर भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, और वे इस घटना की वजह जानने के लिए बेचैन हैं।