ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 March 2025

Punjab News: प्रॉपर्टी खरीदना हुआ अब महंगा, 4 गुना बढ़े कलेक्टर रेट्स

Punjab News: प्रॉपर्टी खरीदना हुआ अब महंगा, 4 गुना बढ़े कलेक्टर रेट्स

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब जमीन खरीदना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि जमीन के रेट बढ़ने वाले है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (Chandigarh) में प्रॉपर्टी खरीदना अब और महंगा होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने चार साल बाद शहर की संपत्तियों के कलेक्टर रेट में संशोधन किया है।

20 मार्च तक मांगे सुझाव

प्रशासन ने ग्रामीण, आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के कलेक्टर रेट में 4 से 5 गुना बढ़ोतरी का मसौदा तैयार कर जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से 20 मार्च तक सुझाव भी मांगे गए हैं। इसके बाद 25 मार्च को कलेक्टर रेट फाइनल होंगे।

बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया

प्रशासन की ओर से जारी ड्राफ्ट के मुताबिक, ग्रामीण आवासीय और ग्रामीण व्यावसायिक क्षेत्रों के कलेक्टर रेट करीब 4 गुना और सेक्टर 1 से 12 में कलेक्टर रेट करीब 130 फीसदी, सेक्टर 14 से 37 तक करीब 96 फीसदी और सेक्टर 38 में 80 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है।

इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में कलेक्टर रेट करीब 30 फीसदी बढ़ाए गए हैं। मध्य मार्ग, सेक्टर 34, सेक्टर-22 में दुकानों की कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा शहर में खेती के लिए जमीन की कीमत में ढाई गुना बढ़ोतरी पर भी विचार किया गया है।