ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 05 July 2025

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा संयुक्त कमेटी के गठन की घोषणा, जाने वजह

Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा संयुक्त कमेटी के गठन की घोषणा, जाने वजह
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने लुधियाना जिले के गांव अखाड़ा में लगाए जा रहे बायोगैस प्लांट के मसले के स्थायी समाधान के लिए गांववासियों और विशेषज्ञों की एक संयुक्त कमेटी बनाने की घोषणा की है। [caption id="attachment_66724" align="aligncenter" width="800"] CM Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann[/caption]

हर एक बिंदु पर गंभीरता से विचार करेगी

आज यहां मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर तालमेल संघर्ष कमेटी के नेता गुरतेज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कमेटी गांववासियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों और आशंकाओं के हर एक बिंदु पर गंभीरता से विचार करेगी। यह कमेटी पूरी जांच के बाद अपनी सिफारिशें देगी, जिनके आधार पर सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कमेटी निर्धारित समय में अपनी रिपोर्ट देगी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और गांववासियों के हितों की पूरी तरह से रक्षा करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में प्रदूषण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदूषण के प्रति बिल्कुल भी ढील न बरतने की नीति अपनाई गई है।

गांव की सहमति से चालू किया गया

उन्होंने गांववासियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि प्लांट पूरी तरह से प्रदूषण-मुक्त होगा और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घुंगराली गांव के बायोगैस प्लांट का भी उदाहरण दिया, जिसे गांव की सहमति से चालू किया गया था। बैठक के दौरान घुंगराली गांव के प्रतिनिधि ने अपना अनुभव साझा किया। गांव अखाड़ा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांववासी कमेटी को पूरा सहयोग देंगे ताकि इस मसले का सुखद समाधान निकाला जा सके।