Friday, 19 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में वेरका का दूध, दही और पनीर समेत कई प्रोडक्ट हुए सस्ते, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: उपभोक्ता हितैषी पहल करते हुए पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज आम जनता को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। जिससे पंजाब में अब वेरका के दूध, दही और पनीर समेत कई प्रोडक्ट सस्ते हो गए हैं।
Verka Milk Plant located in Amritsar.[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका, जो पंजाब ( Punjab ) की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, ने अपने दूध और दुग्ध उत्पादों की लोकप्रिय श्रेणी की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संशोधित कीमतें 22 सितंबर 2025 की सुबह से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि ये कीमतें भारत सरकार के जी.एस.टी. 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी, जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है।
वेरका घी 30 से 35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता
नई कीमतों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता मिलेगा। उन्होंने बताया कि टेबल बटर की कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम, अनसाल्टेड बटर की कीमत 35 रुपये प्रति किलोग्राम, प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम और यू.एच.टी. दूध (स्टैंडर्ड, टोंड और डबल टोंड) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर घटाई गई है।पनीर की कीमत भी 15 रुपये प्रति किलोग्राम घटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक और टब) जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है और पनीर की कीमत भी 15 रुपये प्रति किलोग्राम घटाई गई है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कीमतों में की गई इस कमी से जनता को कई लाभ मिलेंगे, उत्पादों तक पहुँच बढ़ेगी और उपभोक्ताओं की मांग व बिक्री में वृद्धि होगी। [caption id="attachment_19623" align="aligncenter" width="800"]
Verka Milk Plant located in Amritsar.[/caption]