ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 February 2025

Punjab News: CM मान अधिकारियों को दिए आदेश, कहा- अनाज के स्टॉक को...

Punjab News: CM मान अधिकारियों को दिए आदेश, कहा- अनाज के स्टॉक को...

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने अधिकारियों को आदेश दिए कि राज्य में अनाज के स्टॉक को बदलने की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाए ताकि भविष्य में अनाज के भंडारण में कोई समस्या न आए और खरीद प्रक्रिया निर्विघ्न और सुचारू ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यहां अपनी सरकारी आवास पर खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सीजन के दौरान भंडारण की कमी के कारण मंडियों में खरीद और उठान पर बुरा प्रभाव पड़ा था।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

बिक्री में किसानों को कोई समस्या न आए

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आने वाले महीनों में पंजाब में 60 लाख मीट्रिक टन अनाज स्टोर करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए अनाज पैदा करता है और राज्य सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि खरीद सीजन के दौरान अनाज की बिक्री में किसानों को कोई समस्या न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि भंडारण के लिए उपयुक्त जगह रखी जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से लगातार अनुरोध किए जा रहे हैं कि वे राज्य से गेहूं और चावल को बदलने में तेजी लाएं ताकि वर्तमान खरीफ सीजन के चावल और आगामी रबी सीजन 2025-26 के दौरान गेहूं के भंडारण के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध रहे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान राज्य में 171.86 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ, जिसमें से 116.30 लाख मीट्रिक टन चावल की डिलीवरी होनी है।

स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 33.74 लाख मीट्रिक टन (29.02 प्रतिशत) चावल की डिलीवरी हुई है और 31 मार्च 2025 तक 82.53 लाख मीट्रिक टन चावल की और डिलीवरी होनी है। उन्होंने कहा कि एफसीआई ने 31 दिसंबर 2024 तक 40 लाख मीट्रिक टन और 31 मार्च 2025 तक 90 लाख मीट्रिक टन अनाज के भंडारण के लिए स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने 1635 स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया था लेकिन एफसीआई ने फरवरी महीने तक 197 स्पेशल ट्रेनें चलाने की ही योजना बनाई है और अब तक केवल 109 स्पेशल ट्रेनें ही उपलब्ध कराई गई हैं।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

भंडारण की जगह की अधिक कमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के साथ यह मुद्दा उठाया जाएगा ताकि देश के व्यापक हित में यह मामला जल्द से जल्द हल हो।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृतसर, मोगा, पटियाला और तरन तारन जिलों में भंडारण की जगह की अधिक कमी है और जिला अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को वैकल्पिक व्यवस्थाएं/आपात योजनाएं बनाने के लिए कहा गया है। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि आगामी खरीद सीजन में अनाज की निर्विघ्न और सुचारू खरीद और उठान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।