ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 14 June 2025

Punjab News: कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीति में वापसी! AAP सरकार को लेकर कही बड़ी बात

Punjab News: कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीति में वापसी! AAP सरकार को लेकर कही बड़ी बात
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: बीते दिनों पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कपिल शर्मा के शो में अपनी वापसी की थी। इसी बीच अब उनके राजनीति में वापसी करने की बात सामने आ रही है।

सरकार पंजाब को कर्ज लेकर चला रही

बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू आज अमृतसर ( Amritsar ) के ज्ञानी टी स्टाल के बाहर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह राजनीति को कभी धंधा नहीं समझते। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पंजाब को कर्ज लेकर चला रही है और उनके पास कोई विजन नहीं है। [caption id="attachment_60569" align="aligncenter" width="800"] navjot-singh-sidhu-security navjot-singh-sidhu-security[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस दौरान उन्होंने अपनी ईमानदारी पर बात करते हुए कहा कि 15 साल की राजनीति में उन पर कोई आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में व्यापार करने नहीं बल्कि परिवर्तन लाने आए थे। साथ में कहा कि पिछले 30 सालों की सभी सरकारें माफिया के नियंत्रण में थीं।

पंजाब से इश्क और राजनीति उनका मिशन

बता दे कि बीते दिनों नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी राजनीति में वापिस आने की बात कही थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने आज साफ तौर पर कहा कि उन्हें पंजाब से इश्क है और राजनीति उनका मिशन है। इश्क के बदले वो कुछ नहीं चाहते।