Monday, 30 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में 60 किलो हेरोइन के साथ 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाई जा रही 'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस के सहयोग से पाकिस्तान आधारित तस्कर तनवीर शाह और कनाडा (Canada) आधारित हैंडलर जोबन क्लेर द्वारा संचालित एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है।
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव रामपुरा के गगनदीप सिंह उर्फ गगन (23), गांव खुरमनियां के जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन (20), गांव बोपाराय बाज के गुरसाहिब सिंह (25), जम्मू-कश्मीर के गांव कल्याणा के राजीव पंजगोत्रा उर्फ राजवीर (29), फतेहपुर ब्राह्मणा, जम्मू-कश्मीर के सोमनाथ (62), सिम्बल कैंप, जम्मू-कश्मीर के पुरुषोत्तम सिंह उर्फ काला (50), अमृतसर के गांव मूलेचक के कुलविंदर सिंह (24), जम्मू-कश्मीर के गांव टांडा की रजिंदर कौर (42) के रूप में हुई है।
DGP Gaurav Yadav[/caption]
ये लोग किए गए गिरफ्तार
यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav IPS) ने दी। इस कार्रवाई के दौरान पंजाब (Punjab) , हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan) और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से तस्करों और हवाला ऑपरेटरों समेत कम से कम नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया है। [caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव रामपुरा के गगनदीप सिंह उर्फ गगन (23), गांव खुरमनियां के जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन (20), गांव बोपाराय बाज के गुरसाहिब सिंह (25), जम्मू-कश्मीर के गांव कल्याणा के राजीव पंजगोत्रा उर्फ राजवीर (29), फतेहपुर ब्राह्मणा, जम्मू-कश्मीर के सोमनाथ (62), सिम्बल कैंप, जम्मू-कश्मीर के पुरुषोत्तम सिंह उर्फ काला (50), अमृतसर के गांव मूलेचक के कुलविंदर सिंह (24), जम्मू-कश्मीर के गांव टांडा की रजिंदर कौर (42) के रूप में हुई है।
कनाडा आधारित तस्कर जोबन क्लेर है मास्टरमाइंड
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह ड्रग कार्टेल पाकिस्तान आधारित तस्कर तनवीर शाह और कनाडा आधारित तस्कर जोबन क्लेर द्वारा स्थानीय किंगपिन गुरसाहिब सिंह की मदद से संचालित किया जा रहा था, जो पहले से ही गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है और जेल के अंदर से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क को लगातार चला रहा था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उन्होंने बताया कि जेल अधिकारियों की मदद से उसका फोन बरामद कर लिया गया है और कनाडा-पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच के लिए उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल किया गया है। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के सभी संबंधों की जांच की जा रही है। [caption id="attachment_76520" align="aligncenter" width="1200"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]