ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 03 June 2025

Punjab News: पंजाब में 2.8 Kg हेरोइन और 17,000 रुपए ड्रग मनी सहित 140 नशा तस्कर काबू

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Sing Mann) के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशे के ख़ात्मे के लिए चलाई गई नशों के विरुद्ध मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 94वें दिन भी जारी रखते हुये पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 140 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 2.8 किलो हेरोइन, 3132 नशीले गोलियाँ और 17750 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

15,412 नशा तस्कर काबू

इससे 94 दिनों में गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों की कुल संख्या 15,412 हो गई है। यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव (Gaurav Yadav IPS) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया। [caption id="attachment_73330" align="aligncenter" width="1200"] Bhagwant Mann CM Punjab Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]  

कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Sing Mann) द्वारा पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है। स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 94 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 475 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 101 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 573 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है। [caption id="attachment_58725" align="aligncenter" width="800"] Arpit-Shukla-ADGP Arpit-Shukla-ADGP[/caption]

नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज

स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवेन्शन ( ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी- एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 74 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया है।