Tuesday, 01 July 2025
पंजाब
Punjab News: DSP का रीडर गिरफ्तार, एक लाख कैश भी बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी चल रही मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने सोमवार को बठिंडा जिले में डीएसपी भुच्चो के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) के तौर पर तैनात हवलदार राज कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया।
[caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"]
BRIBE[/caption]
punjab vigilance bureau[/caption]
BRIBE[/caption]
1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार
आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के प्रवक्ता ने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारी को ज़िला बठिंडा की तहसील नथाना के गाँव कलयान सुक्खा के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि कृषि वाली ज़मीन के विवाद के कारण विरोधी पक्ष ने उसके पति और उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध थाना नथाना में झूठा केस दर्ज करवाया था, जिसकी जांच डीएसपी भुच्चो की तरफ से जा रही है।2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की
इसके बाद राज कुमार, रीडर, ने उसके मोबाइल नंबर से दो फ़ोन किये और बताया कि उसने इस पुनः जांच करने के लिए डीएसपी के साथ बात की है और रिपोर्ट पर सिर्फ़ डीएसपी के हस्ताक्षर ही बाकी हैं। केस को रफा-दफ़ा करवाने के लिए, उसने 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। दोषी राज कुमार ने शिकायतकर्ता को कहा कि पहली किश्त के तौर पर तुरंत एक लाख रुपए दे जिससे वह अपना काम शुरू कर सके। शिकायतकर्ता ने यह बातचीत अपने मोबाइल फ़ोन पर रिकार्ड कर ली और इसको बतौर सबूत विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया। [caption id="attachment_71750" align="aligncenter" width="800"]
punjab vigilance bureau[/caption]