Sunday, 13 July 2025
पंजाब
Punjab News: सड़क हादसे में DSP के बेटे की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
डेली संवाद, पटियाला।
Punjab News: पंजाब के पटियाला (
Patiala
) के DSP सिटी-1 सतनाम सिंह के इकलौते बेटे एकमवीर सिंह (Ekamvir Singh) की संगरूर जिले के भवानीगढ़ के पास फग्गूवाल गांव में बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त हरजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भीषण हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ।
[caption id="attachment_78002" align="aligncenter" width="1200"]
Ekamveer lying in a blood-soaked condition near the car on the road.[/caption]
Ekamveer lying in a blood-soaked condition near the car on the road.[/caption]
डाक्टरों ने एकमवीर को मृत घोषित कर दिया
घायल हरजोत के चीखने-चिल्लाने की आवाज से राहगीर एकत्र हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रुम को सूचित किया गया। दोनों युवकों को वरना कार से बाहर निकाला गया और सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने एकमवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी हरजोत की हालत गंभीर होने के कारण उसे राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक बाधित हो गया। पुलिस कर्मियों ने सुबह तक रास्ता क्लियर करवा दिया।