ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 February 2025

Punjab News: यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Punjab News: यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार (Punjab Govt) बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 5 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने 347 इलेक्ट्रिक बसें (Electric Bus) खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन बसों में से अमृतसर के लिए 100, जालंधर के लिए 97, लुधियाना के लिए 100 और पटियाला के लिए 50 बसें खरीदने की बात चल रही है।

Electric Bus
Electric Bus

सरकार भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के पक्ष में

सूत्रों के अनुसार यह दावा कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा किया गया। उनके अनुसार, मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावनाओं का अध्ययन पूरा कर लिया गया है। इलेक्ट्रिक बसें शहरवासियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएंगी।

यह भी पता चला है कि केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के पक्ष में है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सभी राज्यों ने इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद पंजाब में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की पूरी तैयारी की जा रही है।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ये विभिन्न पहल न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आधुनिक, सुविधाजनक और कुशल शहरी परिवन सेवाएं नागरिकों उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।